हिंदुस्तानी भाऊ को लगा फिर से धक्का, इंस्टाग्राम के बाद अब फेसबुक अकाउंट किया सस्पेंड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिंदुस्तानी भाऊ को लगा फिर से धक्का, इंस्टाग्राम के बाद अब फेसबुक अकाउंट किया सस्पेंड

टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 में नजर आये हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक इन दिनों

टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 में नजर आये हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था अब इसके बाद उनके फेसबुक अकाउंट को भी निलंबित कर दिया है।
1598099256 42

क्या हुआ हिंदुस्तानी भाऊ के साथ 
दरअसल हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद कुछ सितारें जैसे कविता कौशिक, कुबरा सैत, कुनाल कामरा, फराह खान अली समेत कई और अन्य कलकारों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी,जिसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। 
1598098718 38
अब सस्पेंड हुआ फेसबुक अकाउंट  

इंस्टाग्राम के बाद अब हिन्दुस्तानी भाऊ के ऑफिश‍ियल फेसबुक पेज को भी सोशल मीडिया से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह बताई गयी है कि उन्होंने नफरत और सामुदायिक हिंसा फैलाई है। इसके बाद बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे रिपोर्ट किया है, जिसके बाद फेसबुक ने सस्पेंड करने का निर्णय लिया है और बाद में फेसबुक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने लिखा हमने हिंदुस्तानी भाऊ के अकाउंट को हटा दिया है क्योंकि वो हमारी कम्युनिटी गाइडलाइन्स के खिलाफ है।
1598098758 39
यह सब कुछ उस समय शुरू हुआ जब स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से विकास को उनके एक वीडियो की वजह से गिरफ्तार करने के लिए कहा। दरअसल विकास ने कुणाल का नाम लिए बिना एक ऐसा वीडियो शेयर किया,जिसमें उनके जैसे लोगों को सरेआम पीटने की बात बोली है। गाली गलौज से भरे इस वीडियो में विकास कहते नजर आ रहे हैं कि जो भी इंसान हिंदुओं की भावनाओं से ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा। उसे सरेआम पीटा जाएगा। कुणाल ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इसी वीडियो पर कार्रवाई करने की गुजारिश की थी।
1598099922 43
वहीं बीते दिनों हिंदुस्‍तानी भाऊ एकता कपूर को लेकर दोयम दर्जे की भाषा का यूज करने की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। यूट्यूब पर अपने गाली-गलौज वाले वीडियोज से चर्चा में आए हिंदुस्‍तानी भाऊ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह एक्शन कमीडियन कुणाल कामरा की श‍िकायत के बाद लिया गया है।  
1598099186 41
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक तबका है जो विकास के इस तरह के वीडियो को खूब पसंद करता है। इसके थोड़े ही समय वो सोशल मीडिया पर खूब छाए भी रहे,लेकिन  विकास को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि  ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन का प्रतिभागी बनकर ही हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।