दीपिका के बाद Parineeti Chopra पर अटकी भगवा रंग की तलवार, यूजर्स बोले- अंधभक्त आते ही होंगे... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका के बाद Parineeti Chopra पर अटकी भगवा रंग की तलवार, यूजर्स बोले- अंधभक्त आते ही होंगे…

दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी पर छिड़े विवाद के बीच हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकनी पहने देख लोगों ने इसे धर्म से जोड़कर एक नई बहश शुरु कर दी है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका की भगवा बिकनी को लेकर राजनैतिक दलों ने भी आपत्ति जताई है। 
1671448210 qeqwed
आरोप है कि बेशर्म गाने में जानबूझकर भगवा बिकनी इस्तेमाल किया गया है जिसे लोग हिन्दू धर्म का अपमान बता रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर दो गुट बने दिख रहे है। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस और गाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट भी उतर आए है। इसी बीच अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी भगवा रंग में नजर आई हैं जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
1671448284 272472738 448739929998391 7369510461083459885 n
दरअसल, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वो कुर्सी में बैठकर सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के आउटफिट्स और शूज के कलर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सामने आई फोटोज में परिणीति ने भगवा कलर के कपड़े पहने हुए है साथ ही उनके जूतों में भी भगवा रंग दिखाई दे रहा है।

फोटो में अदाकारा शीशे के सामने कुर्सी पर बैठकर सेल्फी ले रही है। अपनी इन पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘नई फिल्म और नए बाल।’ हालांकि उनके बालों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी कपड़ों को रंग पर ही अटक गया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया ट्रोलर्स एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गए हैं। परिणीति की पोस्ट पर नेटिजन्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
1671448914 whatsapp image 2022 12 19 at 16.48.23
1671448936 cd7cff76 0cdf 46e7 b910 440eb1f84025
1671448942 whatsapp image 2022 12 19 at 16.49.04
1671448949 whatsapp image 2022 12 19 at 16.48.30
1671449005 q
1671449248 whatsapp image 2022 12 19 at 16.57.03
एक यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवा ड्रेस, अंधभक आते ही होंगे बॉयकॉट करने के लिए।’ दूसरे ने लिखा, ‘तुम लोग भक्तों को चैन से बैठने नहीं दोगे? अब बताओ भगवा जूते पहन लिए।’ तीसरे ने लिखा, ‘अब अंधभक्त तुम्हारा भी बॉयकोट करेंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवा नहीं ये तो औरेंज है, जब इसके पीछे कोई खान आ जाएगा तब ये मिलकर भगवा हो जाएगा।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।