राजीव सेन और चारु असोपा अक्सर अपने झगड़ो की वजह से खबरों में रहते है लेकिन अब चारु ने कुछ ऐसा रिवील किया है जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को एक बड़ा अपडेट दिया है लेकन ये अपडेट उनकी और राजीव की अनबन को लेकर नहीं बल्कि कपल की बेटी को लेकर है।
जी हां, चारु ने हाल ही में अपनी बेटी जियाना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट्स की माने तो जियाना की तबियत कुछ ख़ास ठीक नहीं है। चारु ने बताया है कि जियाना इस वक़्त हॉस्पिटल में एडमिट है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि नन्ही- सी जियाना इतनी बीमार हो गयी कि उन्हें हॉस्पिटल एडमिट करना पड़ा?, अब ये भी सामने आ गया है।
दरअसल, चारु असोपा ने सोशल मीडिया पर अपनी और जियाना कि कुछ तस्वीरें शेयर कि है इसमें ज़िआना हॉस्पिटल के बेड पर दिखाई दे रही है। साथ ही जियाना के हाथ पर ड्रिप भी लगी हुई है। इन तस्वीरो को दखकर फैंस को टेंशन हो गयी। वही, चारु ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी बेटी को डेंगू हुआ है, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, अब जियाना की हालत में पहले से काफी सुधार है।
चारु ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हाय मेरी इंस्टाग्राम फैमिली, आज 3 दिन बाद मेरी जान, मेरी नन्ही जियाना बेहतर महसूस कर रही है। 2 दिन पहले उसे डेंगू हुआ था और मुझे अपनी नन्ही परी पर बहुत गर्व है। वो मेरी बहादुर बच्ची है। पिछले कुछ दिनों में उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन अब वो ठीक हो रही हैं।’
वही अब चारु का ये पोस्ट देखने के बाद कई सेलेब्स और फैंस जियाना के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे है। अब उम्मीद है कि जियाना जल्द ही ठीक होकर अपने घर आ जाएँगी।