आखिर क्यों Kartik Aaryan और Kriti Sanon का ये वीडियो देख यूजर्स ने दे दिया मिस्टर और मिसेज आर्यन का टैग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर क्यों Kartik Aaryan और Kriti Sanon का ये वीडियो देख यूजर्स ने दे दिया मिस्टर और मिसेज आर्यन का टैग

बॉलीवुड की पिछले साल के हिट एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्ख़ियों में

बॉलीवुड की पिछले साल के हिट एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन के भूल भुलैया 2 के अपार सक्सेस के बाद फैंस अब उनकी अगली फिल्म की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस की इस ख्वाहिश को पूरी कर दी हैं। जहां कार्तिक अपनी एक और जबरदस्त फिल्म के साथ दर्शकों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने के लिए तैयार हो गए हैं। 
1673776956 324775656 202877892226526 7083549085429462123 n
दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। जिसे देखने के बाद दर्शक खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म में कार्तिक के साथ लीड रोले में कृति सेनन नजर आने वाली हैं। हालांकि कार्तिक और कृति की जोड़ी को पहले भी परदे पर देखा जा चूका हैं। लेकिन इस बार ना जाने क्यों कार्तिक और कृति की एक वीडियो देख फैंस दोनों को मिस्टर और मिसेज आर्यन का टैग देना शुरू कर दिए हैं। 
1673776967 321712926 435721465305199 5867306180985676321 n
दरअसल दोनों सितारों ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन जालंधर के लवली यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां पर दोनों स्टार्स ने फैंस के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट किया। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर और कृति सैनन का स्वागत किया जाता है। इसके बाद दोनों सितारे परफॉर्मर्स के साथ डांस भी करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘शहजादा की तरफ से लोहड़ी की लख-लख बधाइयां. पंजाब में मेरी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन’.

इस सेलिब्रेशन वीडियो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन और कृति सैनन न्यूली मैरिड कपल की तरह लग रहे हैं। अब वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि मिस्टर और मिसेज आर्यन शादी के बाद अपने रिश्तेदारों से मिल रहे हैं’. दूसरे ने कमेंट किया, ‘पहले के तीन सेकेंड देखकर मुझे ऐसा लगा कि आप दोनों ने शादी कर ली है’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे लगा शादी होने जा रही है’ 
1673777018 kartik aaryan 10
1673777067 capture1
बता दें कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की हिंदी रीमेक है। साउथ की ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म ने साउथ में खूब कमाई भी की थी। ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय, राजपाल यादव और सचिन खेडकर जैसे सितारे नजर आएंगे। 
1673777088 324873149 143150348550209 883464444045424880 n
ये मूवी सिनेमाघरों में 10 फरवरी, 2023 को दस्तक देगी। ऐसे में अब देखना होगा कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।