शादी के 7 साल बाद धीर फैमिली में गूंजेगी किलकारियां, निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने दी खुशखबरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के 7 साल बाद धीर फैमिली में गूंजेगी किलकारियां, निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने दी खुशखबरी

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। निकितन धीर ने 3 सितंबर, 2014 को फेमस टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी की थी। शादी के 7 साल बाद अब धीर फैमिली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। निकितिन और कृतिका पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस कृतिका सेंगर प्रेग्नेंट हैं। कृतिका अगले साल यानी 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 
1636786514 106911484 3034600316575552 6942873311400297650 n
बता दें कि निकितन धीर ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में विलेन थंगाबली का किरदार निभाया है। कृतिका सेंगर ने शुक्रवार को पति निकितन धीर संग अपनी फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। फोटो में कृतिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वे और उनके पति निकितिन धीर एक दूसरे से गले लगकर खड़े हैं। पेरेंट्स बनने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आती है। कृतिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है। 

कृतिका सेंगर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘धीर जूनियर 2022 में आने वाला है।’ गुडन्यूज सामने आने के बाद से फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। पेरेंट्स बनने को लेकर कपल बेहद एक्साइटेड है। 

1636786375 118674162 359763678490417 6868343082013812342 n
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृतिका सेंगर को टीवी पर पिछली बार छोटी सरदारनी में देखा गया था। कृतिका टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वे कसौटी जिंदगी की, झांसी की रानी, पुनर्विवाह, सर्विस वाली बहू, कसम तेरे प्यार की जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं निकितन अपकमिंग फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ में नजर आएंगे। वे अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी दिखे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।