शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, कपल के आंगन में गूंजी किलकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, कपल के आंगन में गूंजी किलकारी

खबर आई है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दे,

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज़ सामने आ रही है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बेटी हुई थी। जिसके बाद टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने गुड न्यूज़ दी कि वो नन्ही शहज़ादी के पेरेंट्स बन गए है। वही अब एक और कपल अपने बेबी का इस दुनिया में स्वागत कर चुके है। 
1668248281 300937587 475699210729064 6158110682499833437 n
अब खबर आई है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि करण और बिपाशा ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की, लेकिन इनकी टीम इस खबर को कंफर्म कर चुकी है। इस वक़्त करण और बिपाशा बहुत ही खुश हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि वे एक बेटी चाहते है। ऐसे में ऊपर वाले ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उन्हें बेटी हो गई। 
1668248294 308233814 198059105995636 4141429894700070528 n
आपको बता दे, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल अगस्त में फैंस क साथ ये न्यूज़ शेयर की थी कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इंस्टाग्राम पर अचानक बिपाशा ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। वही इसके बाद एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर ढेरो तस्वीरें और वीडियो देखने को मिले। 
1668248342 302667865 840667293979482 5318232853991192886 n
बिपाशा बसु के बेबी शावर की तस्वीरो ने भी इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था। जिसे देखने के बाद कपल और उनके फैंस बेबी के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। तो अब फाइनली वो इंतज़ार खत्म हो गया है। शादी के 6 साल बाद ये दोनों अब पेरेंट्स बन चुके है। 

अब तो बस फैंस को करण और बिपाशा की बेटी का चेहरा देखना का ही इंतज़ार है। सब उसी घडी की राह ताक रहे है जब उन्हें करण और बिपाशा की बेटी का चेहरा देखने को मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।