चंद 12 दिनों के अंदर अनुष्का ने दी विराट को नई खुशखबरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद 12 दिनों के अंदर अनुष्का ने दी विराट को नई खुशखबरी

NULL

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनकी शादी की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर हनीमून उसके बाद शादी का ग्रैंड रिसेप्शन पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है।

Virat & Anushka

इस वक्त अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर हैं और भाई होगी भी क्यों नहीं आखिर उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार विराट कोहली से शादी जो कर ली है। एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा अपनी जिंदगी का मजा ले रही हैं।Virat & Anushka

अब इन सब खबरों के बाद एक नई खुशखबरी सामने आई है और यह खुशखबरी अनुष्का शर्मा ने खुद ट्वीट करके बताई है। दरअसल अनुष्का ने ट्विट करके बताया कि वो फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी मैगजीन के सबसे बेहतरीन 100 लोगों की लिस्ट में शामिल हुई है।Virat & Anushka

जिसमें अनुष्का को दूसरी बार शामिल किया गया है और उन्हे उनके क्लोदिंग ब्रांड नुश ‘Nush’ के लिए फोर्ब्स में जगह मिली है।  अनुष्का को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की।

Anushkaआपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को फोब्र्स की लिस्ट में 28.25 करोड़ की कमाई के साथ 32 वीं रैंक मिली है वहीं प्रियंका चोपड़ा 7 वें स्थान पर हैं और दीपिका पादुकोण 11वें स्थान पर हैं। Anushka

अनुष्का को फोर्ब्स में भारतीय हीरोइनों में (पांचवा नंबर) मिलने की खुशी के साथ-साथ इस बात की ज्यादा खुशी है कि उनके कपड़ों के ब्रांड Nush (नुश) को फोर्ब्स में recognition मिला।Anushka

इसके बाद अनुष्का सिर्फ यही रूकने का नाम नहीं लेने वाली हैं अपने फैंस को जबरदस्त गिफ्ट देने के लिए 2018 में अनुष्का की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।