शादी के 10 साल बाद आई नेहा मर्दा की झोली में खुशी, प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस जानिए कब होगा बेबी? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के 10 साल बाद आई नेहा मर्दा की झोली में खुशी, प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस जानिए कब होगा बेबी?

एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। वही सबसे ख़ास बात ये है

‘बालिका वधू’ और ‘डोली अरमानों की’ जैसे सुपरहिट शोज़ में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस नेहा मर्दा की ज़िन्दगी में खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस इस वक़्त अपनी ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ भी शेयर की। आपको बता दें, ये खबर इतनी बड़ी है कि एक्ट्रेस के फैंस और उनके दोस्त अब उनके इस पोस्ट को देखने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। 
1669281757 307156265 1974877112698048 1046169884136679742 n
दरअसल, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली है। वहीं सबसे ख़ास बात ये है कि शादी के 10 साल के बाद नेहा मां बनेंगी। आपको बता दें, ये एक्ट्रेस की पहली प्रेगनेंसी है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खबर सुनाई है। 
1669281747 301880117 482729686629652 4648613547988174208 n
नेहा ने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसमें वो रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दें रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। फाइनली भगवान मुझमें आ गए हैं। बेबी 2023 में आने वाला है।’ 

अब ये तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कपल को इस आने वाली खुशी के लिए विश करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, नेहा मर्दा छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सुपरहिट शोज़ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। 

1669281730 242772834 121419960248659 2512707786959164741 n
वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा ने 10 फरवरी साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से अरेंज्ड मैरिज की थी। जिसके बाद अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।