KBC में रामायण के सवाल पर अटकी सोनाक्षी सिन्हा, लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया जमकर मजाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

KBC में रामायण के सवाल पर अटकी सोनाक्षी सिन्हा, लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया जमकर मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीज़न के 25वें एपिसोड में पहुंची

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीज़न के 25वें एपिसोड में पहुंची थी। शो में उन्हें ‘कर्मवीर प्रतिभागी’ के तौर पर हिस्सा ले रही राजस्थान की उद्यमी रूमा देवी का साथ देना था। लेकिन सोनाक्षी एक सवाल पर ऐसी अटकी कि उन्हें अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। 
1569052990 11
सोनाक्षी केबीसी  में बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंची थी और उन्हें रूमा देवी की मदद करनी थी। अब ट्रॉल्लिंग की वजह यह है कि जाने माने अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को  यह तक नहीं मालूम कि हनुमानजी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?
1569052996 115
केबीसी के सवालों में रूमा देवी के सामने सवाल आया – रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? इसके जवाब के लिए चार विकल्प थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। सोनाक्षी अभी इस आसान से सवाल का जवाब देने में असमर्थ रही। 
1569053016 112
सवाल का जवाब पता ना होने की वजह से रूमा देवी और सोनाक्षी को लाइफ़लाइन इस्तेमाल करनी पड़ी। एक्सपर्ट एडवाइस वाली लाइफ़लाइन का इस्तेमाल के बाद उन्हें जवाब मिला – लक्ष्मण। 
1569053024 113
शो का एपिसोड खत्म होने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर सोनाक्षी सिन्हा थी और उनका जमकर मैजाक उड़ाया जाने लगा है। कुछ लोगों ने सोनाक्षी का बचाव भी किया पर #SonakshiSinha हैशटैग भारत में खूब ट्रेंड कर रहा है। 
1569053031 115
ये पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया पर सामान्य ज्ञान के लिए ट्रोल किया जा रहा हो। खैर अभी सोनाक्षी सिन्हा ने इस मुद्दे पर कोई जवाब ट्रोलर्स को नहीं दिया है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म दबंग – 3 की शूटिंग में व्यस्त है। 
अब देखिये ट्रोलर्स का रिएक्शन :

1.

1569053053 01

2.

1569053063 02

3.

1569053071 3

4.

1569053077 04

5.

1569053084 05

6.

1569053090 06

7.

1569053097 07

8.

1569053104 08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।