अभिनेत्री रेखा : ससुराल में हुई थी इतनी बेज्ज़ती की मैं सह नहीं पायी थी ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिनेत्री रेखा : ससुराल में हुई थी इतनी बेज्ज़ती की मैं सह नहीं पायी थी !

NULL

बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री रेखा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है , फ़िल्मी दुनिया में ये लीजेंड कलाकार मानी जाती है। लेकिन जितना शानदार इनका फ़िल्मी करियर रहा है उतना ही विवादस्पद इनका निजी जीवन भी रहा है। कहा जाता है की बॉलीवुड करियर में तमाम ऊंचाइयां पाने वाली रेखा अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी विवादों का शिकार रही और कभी इनकी जिंदगी में ठहराव नहीं आ पाया।

1 862एक तेलगु फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से फ़िल्मी करियर की शुरुवात करने वाली रेखा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला फिल्म सावन भादों से , जिसमे उनके अभिनय की काबिलियत ने बॉलीवुड में उनकी धाक जमा दी। आपको बता दें रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन था। कहा जाता है शुरुवात से ही बॉलीवुड में रेखा के मित्र बहुत रहे पर कोई इतना ख़ास नहीं रहा जिसे वो अपना करीबी कह सके।

2 524सबसे पहले रेखा की जिंदगी में एंट्री हुई अभिनेता विनोद मेहरा की जो एकदम से रेखा के इतने करीबी बन गए की दोनों ने घरवालों की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शायद रेखा के जीवन का अकेलापन उनका पीछा नहीं छोड़ना चाहता था। शादी के कुछ समय बाद विनोद महरा हार्ट अटैक से चल बसे।

3 474काफी समय रेखा दुखी रही और फिर इसके बाद रेखा ने मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। लेकिन यहाँ भी रेखा की बदकिस्मती कहें या किस्मत का खेल मुकेश अग्रवाल का भी निधन हो गया। इसके बाद रेखा अकेले रही पर कई बार उनको लेकर सवाल उठे जिनके जवाब देना रेखा ने उचित नहीं समझा।

4 423लेखक यासिर उस्मान की लिखी बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटॉल्ड स्टोरी में रेखा की जिंदगी के कई राज़ उन्होंने खोले है। जिनमे ये भी शामिल है की अपने पहले पति विनोद महरा से शादी कर जब रेखा विनोद के साथ उनके घर पहुंची तो विनोद के घरवालों ने जमकर बवाल मचाया और दोनों को खूब भला बुरा भी कहा।

5 355बताया गया है की रेखा और विनोद चुपचाप घरवालों के ताने सुन रहे थे पर इसी बीच विनोद महरा की माँ यानि रेखा की सास ने अपनी सेंडल उतार कर रेखा को मारना शुरू कर दिया जिसके बाअद रेखा बहुत ज्यादा दुखी हुई और विनोद को साथ लेकर उनके घर से निकल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।