न्यूयार्क में अपार्टमेंट के बाहर पति निक का हाथ थामे बेहद हॉट अंदाज में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूयार्क में अपार्टमेंट के बाहर पति निक का हाथ थामे बेहद हॉट अंदाज में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

रविवार सुबह अपने न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक का हाथ थामे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने खास फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेसेस के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को एक तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया गया जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज में जवाब भी दिया। 
1567428632 67236887 117394092923206 941564387160810101 n
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेस को लेकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। अपने ड्रेसिंग सेंस से अलग ट्रेंड सेट करने वाली एक्ट्रेस हाल ही में पाने पति निक जोनास के साथ स्पॉट की गयी। 
1567428640 1
रविवार सुबह अपने न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक का हाथ थामे हुए बहार निकली तो पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए टूट पड़े और अब यही खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
1567428646 2
इन तस्वीरों में यंका पेस्टल येलो शर्ट के साथ हाई वेस्ट व्हाइट स्कर्ट में स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने येलो शेड्स,खुले बाल, मिनिमल मेकअप और भी सुन्दर लग रही  हैं। साथ ही प्रियंका ने एक हैट और पर्स के साथ व्हाइट सैंडल पहनी हुई है।
1567428652 3
इस दौरान निक की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम पैंट के साथ मैचिंग जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं और प्रियंका के साथ उनका लुक एक परफेक्ट कपल का था। साथ ही उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। 
1567428657 4
फोटोग्राफर्स के सामने कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।दोनों के बीच हमेशा की तरह जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 
1567428664 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।