शोबिज से मुँह मोड़ कृष्ण भक्ति में बेसुध नाचती दिखी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार, वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शोबिज से मुँह मोड़ कृष्ण भक्ति में बेसुध नाचती दिखी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार, वायरल हुआ वीडियो

फेमस टीवी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार शोबिज छोड़ धर्म की राह पर निकल पड़ी है ये खबर हाल ही

फेमस टीवी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार शोबिज छोड़ धर्म की राह पर निकल पड़ी है ये खबर हाल ही में सामने आई थी। एक्ट्रेस ने ये साफ़ कहा था की वो अब सभी मोह माया त्याग चुकी है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के अलावा अपने परिवार से भी रिश्ता खत्म कर लिया है और वो सन्यास ले चुकी है। साधवी के अवतार में तो वो कई बार नज़र आई है लेकिन अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया। 
1664530476 nupuralankar
दरअसल, नूपुर ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए अवतार में कई वीडियोज पोस्ट किए हैं। आपको बता दे, नूपुर ने चाहे शोबिज लाइफ से सन्यास ले लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो अभी भी मौजूद हैं। जहां आए दिन उनके धार्मिक वीडियोज सामने आते हैं। 
इन वीडियोज से ये तो साफ़ है कि अब उन्होंने मोह माया की दुनिया से किनारा कर लिया है। लेकिन अब नूपुर के लेटेस्ट वीडियो में तो उन्हें अपनी नई दुनिया में पुरी तरह से डूबे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नूपुर बेसुध होकर कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नज़र आ रही है। उन्हें मंदिर में भजन कीर्तन में नाचते हुए देखा जा सकता है। 

बता दें नूपुर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी मुश्किल रही है। टीवी इंडस्ट्री में करीब 27 साल तक काम करने के बाद अब वो पूरी तरह से इस इंडस्ट्री को त्याग चुकी हैं। 

1664530498 photo 1 (46) 1660912392454 1660912402615 1660912402615
दरअसल, अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने आध्यात्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया। लेकिन नूपुर ने ये भी कहा कि उन्होंने ये फैसला भावुक होकर नहीं लिया बल्कि सोच समझकर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नुपुर और उनके पति पिछले 3 साल से साथ नहीं थे और अब वो इन सब रिश्ते से दूर हो चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।