Women's Day पर बोलीं एक्ट्रेस Mona Singh, कहा- "समान अवसर मिलेगा तभी सशक्त..." - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Women’s Day पर बोलीं एक्ट्रेस Mona Singh, कहा- “समान अवसर मिलेगा तभी सशक्त…”

महिलाओं को समान अवसर मिलने पर ही सशक्त बनेंगी: Mona Singh

मोना सिंह ने महिला दिवस पर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्य किरदार और समान अवसर मिलना चाहिए। मोना ने बताया कि कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने से उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिनेत्री मोना सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर बात की। अभिनेत्री का मानना है कि इंडस्ट्री में महिलाएं तभी सशक्त बन सकती हैं, जब उन्हें भी मुख्य किरदार मिले, समान अवसर मिले। मोना ने कहा, “मेरी राय में हमारे मनोरंजन जगत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव महिलाओं के प्रतिनिधित्व और उसकी विविधता को बढ़ावा देने के साथ ही अधिक समान अवसर मुहैया कराने की आवश्यकता है।”

ear5era8mona

शानदार काम

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाकर, उन्हें अधिक बारीक या अलग हटकर भूमिका निभाने की छूट देकर उनके लिए बेहतर किया जा सकता है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री लोकप्रिय टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में शानदार काम कर घर-घर छा गईं। शो में उनका किरदार आज भी भूला नहीं जा सकता है।

1260287 collage maker 10 aug 2023 04 24 pm 5375

झलक दिखला जा

उन्होंने शो में एक सेक्रेटरी की भूमिका निभाई, जो आंखों पर मोटा चश्मा, लगाए नजर आई, जिसमें कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। टीवी के साथ ही मोना सिंह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के बाद वह रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के पहले सीजन में नजर आईं, जिसकी वह विजेता भी रहीं।

‘उन्होंने मुझे बहुत अनकंफर्टेबल..’बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की शिकार हुई Mona Singh का छलका दर्द

बॉलीवुड में एंट्री

‘फेमिना मिस इंडिया’ और ‘झलक दिखला जा 2’ को भी होस्ट कर चुकी हैं। टीवी जगत में सफल होने के बाद अभिनेत्री साल 2009 में बॉलीवुड में एंट्री कीं। उन्होंने राजकुमार हिरानी की कॉमेडी-ड्रामा ‘3 इडियट्स’ (2009) में सहायक भूमिका निभाई। उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया। इस दौरान मोना ने कई और भी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई। उन्होंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में की।

MonaSingh16951030009091695103001128

100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल

उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान की मां की भूमिका निभाई थी। साथ ही वह वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ और ‘काला पानी’ में भी अहम किरदार में नजर आईं। मोना सिंह साल 2012 में फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।