रणवीर सिंह के सपोर्ट में एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड ने करवाया न्यूड फोटोशूट, तस्वीर देख उठी FIR की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह के सपोर्ट में एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड ने करवाया न्यूड फोटोशूट, तस्वीर देख उठी FIR की मांग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने जो बवाल मचाया है वो थमने का नाम नहीं ले

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने जो बवाल मचाया है वो थमने का नाम नहीं ले रहा। एक्टर को ट्रॉल्लिंग का तो सामना करना पड़ा ही साथ ही उनके खिलाफ कई प्रदर्शन हुए। बात यही रुकी नहीं एक्टर के खिलाफ कई FIR भी दर्ज हुई है। लेकिन रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सपोर्ट भी मिल रहा है। कई लोगो ने खुलकर रणवीर को सपोर्ट किया है। वही, अब ऐसा लगने लगा है कि रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट का ट्रेंड सेट कर दिया है। 
रणवीर के बाद एक- एक कर कई सितारे अपने न्यूड फोटोशुट की तस्वीरें शेयर कर रहे है। इस बीच अब खतरों के खिलड़ी 12 फेम एरिका पैकर्ड ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट किया। एरिका एक पॉपुलर सुपरमॉडल हैं। वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। शो में उनका सफर लंबा नहीं रहा और पहले हफ्ते ही उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 
1659679163 281618708 136157515727927 4959230006275584862 n
वही अब एरिका ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है उसमें वह टॉपलेस होकर बैठी हुई हैं और अपने ब्रेस्ट को हाथों से ढका है। साथ ही उन्होंने जींस पहनी है। एरिका ने इसके साथ फनी कैप्शन लिखा, ‘यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं लेकिन आप मेरा बम नहीं देख सकते।’ 

उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, ‘एफआईआर, एफआईआर।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘रणवीर सिंह कहां है?’ एरिका के चाहने वाले भी कम नहीं है। उनके कई फैन्स ने उनका सपोर्ट किया और उन्हें ग्लैमरस बताया है।

1659679177 277221863 5176864559048376 5541687935842048798 n
लेकिन इस फोटो के सामने आने के बाद एरिका काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वहीं उनके इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने एफआईआर की मांग की है। तो कुछ लोगो का कहना है कि ये एक और उभरता हुआ राष्ट्रीय मुद्दा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।