एक्टर सुयश राय ने अपनी पत्नी किश्वर मर्चेंट की बिकिनी तस्वीर पर लिखी गाली, फैंस ने किया ट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्टर सुयश राय ने अपनी पत्नी किश्वर मर्चेंट की बिकिनी तस्वीर पर लिखी गाली, फैंस ने किया ट्रोल

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपने दोस्तों के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपने दोस्तों के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड की है। इस ट्रिप पर किश्वर के पति सुयश उनके साथ नहीं है पर सोशल मीडिया पर वो अपनी पत्नी के फोटोज का रिएक्शन जरूर दे रहे है। 
1573812136 64
बिग बॉस से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सोलो तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में किश्वर लाल रंग की बिकिनी में बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आयी। 
1573812361 60
गाली लिखकर ट्रोल हुए सुयश 

1573812163 61

तस्वीर देखकर किश्वर के पति सुयश भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए और उन्होंने इस तस्वीर पर अपना कमेंट दिया, जिसमे उन्होंने गाली लिख दी। ये बात किश्वर के फैंस को पसंद नहीं आयी और उन्होंने सुयश को इस बात पर काफी ट्रोल किया। यूजर्स सुयश को नसीहत देते नजर आये कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए ये शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
किश्वर और सुयश की प्रेम कहानी

1573812371 62

बता दें किश्वर और सुयश पहली बार  टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक साथ बिग बॉस सीजन 9 में भी हिस्सा लिया।  करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में कोर्ट मैरिज कर ली।  किश्वर मर्चेंट सुयश से लगभग 8 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों के रिश्ते में दोस्ती बेहद अहम है।
टीवी शो में बने भाई बहन 

1573812388 65

शादी के बाद किश्वर और सुयश टीवी सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में एकसाथ नजर आये और इस शो में दोनों बतौर भाई-बहन नज़र आए थे। रियल लाइफ में पति – पत्नी होने की वजह से  किश्वर मर्चेंट पहले सुयश की ऑनस्क्रीन बहन बनने को लेकर थोड़ा परेशान थी पर बाद में उन्होंने ये रोल स्वीकार कर लिया 
1573812413 66376966 698492330578199 3329780600102979759 n
 सुयश राय भी सीरियल में भाई बहन का रिश्ता निभाने से घबरा रहे थे पर बाद में  किश्वर के समझाने पर वो भी मान गए।  फैंस ने भी दोनों की ऑनस्क्रीन अदाकारी को बेहद पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।