नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप के बाद एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप के बाद एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

फेमस एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वो पिछले 10 दिन से

फेमस एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वो पिछले 10 दिन से सलाखों के पीछे कैद है। लेकिन अब एक्टर पर्ल वी पुरी को आखिरकार ज़मानत मिल गई है। पर्ल के वकील ने मीडिया से बातचीत में इस बात को कन्फर्म किया है कि एक्टर को बेल मिल गई है। पर्ल वो 4 जून को पुलिस ने POCSO Act के तहत अरेस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जमानत याचिका की खबर को कन्फर्म करते हुए पर्ल के वकील ने कहा, ‘हां हमें वसई सेशन कोर्ट से ज़मानत मिल गई है’।
1623751477 7f096416912cd6a07322add893c2bc32
आपको बता दें कि इससे पहले एक्टर की दो बार ज़मानत याचिका खारिज हो चुकी है। लेकिन आज आखिरकार एक्टर को राहत की सांस मिल गई है। पर्ल वी पुरी को पहली बार वसई कोर्ट में 5 तारीख को पेश किया गया था जहां उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। जिसके बाद उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। इसके बाद पर्ल ने एक बार फिर जमानत के लिए याचिका लगाई थी जो कि 11 जून की सुनवाई में दोबारा खारीज हो गई थी। आज तीसरी बार पर्ल को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत मिल गई।
1623751488 lead pearl v puri 0 20 01 55 scaled
बताते चलें कि पर्ल को जिस केस में गिरफ्तार किया था वो एक पुराना केस है। जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। जिस दिन से पर्ल के ऊपर ये आरोप लगा है उस दिन से कई फेमस स्टार्स लगातार एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं। एकता कपूर से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना तक तमाम सेलेब्स ने पर्ल को निर्दोष बताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं पीड़िता के परिवार के तरफ से भी ये बयान सामने आ चुका है कि पर्ल निर्दोष हैं उन्हें फंसाया जा रहा है।
1623751505 pjimage 31 1623089531
दरअसल, जिस नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप पर्ल पर लगा है उस बच्ची के माता-पिता में पिछले कई सालों बेटी की कस्टडी को लेकर लड़ाई चल रही है। पीड़िता के परिवार और मां की तरफ से हाल ही में ये बयान आया था कि बच्ची के पिता ने पर्ल को झूठे केस में फंसाया है, ताकी वो ये दिखा सकें कि मां बच्ची को सेट पर ले जाती हैं और उसका ठीक से ख्याल नहीं रख सकती और कस्टडी पिता को मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।