Kerala डोनेशन पर अमिताभ बच्चन पर उठाए कई सवाल, ट्रोलर्स की करी बोलती बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kerala डोनेशन पर अमिताभ बच्चन पर उठाए कई सवाल, ट्रोलर्स की करी बोलती बंद

NULL

भारी बारिश और बाढ़ ने Kerala को काफी बुरी तरह से तबाह कर दिया है। पुरी दुनियाभर से लोग केरल बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी कुछ पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक कई सितारों ने लाखों रुपए बाढ पीडि़त राहत कोष में दान दिया है।

amitabh bachchan51 1

 

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है।

be10b935eb0b773bbb33fea38cac8949f8a88a28

 अमिताभ बच्चन ने भी की केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता

75 वर्षीय महानायक अमिताभ बच्चन ने Kerala के बाढ़ पीडि़तों के लिए करीब 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद सीएम आपदा राहत कोष में जमा करवाएं हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीडितों के लिए इतना ही नहीं बिग बी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स और 20 शर्ट्स और स्कॉर्फ्स भी भेजे हैं।

amitabh bachchan 1

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने करीब 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं। बिग बी इससे पहले सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपील कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया था।

वहीं न जानें क्यों लोगों के अंदर इतनी नकारात्मक ऊर्जा भर गई है कि वह जब चाहें तब किसी को भी ट्रोल कर दें। हाल ही में बिग बी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि बिग बी ने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस पर एक यूजर ने कॉमेंट करके पूछा कि क्या उन्होंने केरल के लिए डोनेशन दिया है।

http 2F2Fo.aolcdn.com2Fhss2Fstorage2Fmidas2F142a88e2e911c75e58b2b0c48bd367ac2F2038549612FRTXZ6Y8

इसी बात पर बिग बी को भड़क गए और उन्होंने भी उस यूज़र को जवाब देते हुए लिखा, ‘पता चल गया आपको…आपने दिया क्या?

https://www.instagram.com/p/BmysuRJBw7L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

वैसे तो बिग बी ने बेहद ही जबरदस्त तरीके से उस ट्रोलर को जवाब दिया है। बता दें बहुत सारे स्टार्स Kerala बाढ़ पीडि़तो की दिल से मदद करने में जुटे हुए हैं।

Screenshot 1 44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।