शादी की 15वीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, ऐश्वर्या ने ऐसे किया रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी की 15वीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, ऐश्वर्या ने ऐसे किया रिएक्ट

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं।और इन दोनो के

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं।और इन दोनो के रिश्तों की कंट्रोवर्सी शायद ही किसी को सुनने मिली होगी।दरसअल  दोनों ने अपने रिश्ते को बेहद खूबसूरती से संजोया है। और अब दोनों की शादी को 15 साल का समय हो पुरा चुका है। और शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता एकदम नया सा लगता है। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है। और हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने एक अनसीन तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो क्या हैं वो अनसीन तस्वीर जानते हैं इस रिपोर्ट में 
1650544134 aishwarya rai abhishek bachchan 4
अभिषेक ने शेयर की शादी की तस्वीरें 
दअरसल 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। और दोनों की शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। जहां अभिषेक बच्चन ने शादी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वही इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अभिषेक ने इनफिनिटी और हार्ट की इमोजी बनाई है। तो वहीं ऐश्वर्या राय ने लव, हार्ट, इनफिनिटी और स्टार की इमोजी बनाई। 
1650544153 screenshot 1
अमिताभ बच्चन ने भी किया कमेंट 
वही दोनों की इस प्यार भरी तस्वीर पर पिता अमिताभ बच्चन का भी कमेंट आया है। जहां उन्होंने लिखा- ‘हमेशा के लिए प्यार एकसाथ।’वही बात कर ले शादी की तस्वीरों की तो  ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादी में बेहद प्यारे लग रहे थे। और दोनों ने काफी शादगी और परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ ही शादी सम्पन्न कराई थी।वही  ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। और उनकी साड़ी पर असली सोने के धागों से वर्क किया गया था। और इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये बताई गयी थी।
1650544216 20220402048l 1 4 5 3 2 2 2 3 2 1
दोनों एक्टर के ये हैं अपकमिंग मूवीज 
1650544175 1548889 abhishek
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ ‘दसवीं’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। वही दूसरी ओर ऐश्वर्या राय मणिरत्नम के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। और इसमें अभिनेत्री डबल रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।