दुल्हन बनी आस्था चौधरी दिखीं बेहद खूबसूरत, टीवी अभिनेत्री ने साझा की शादी की UNSEEN तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुल्हन बनी आस्था चौधरी दिखीं बेहद खूबसूरत, टीवी अभिनेत्री ने साझा की शादी की UNSEEN तस्वीरें

टीवी जगत की खूबूसरत अभिनेत्री आस्था चौधरी अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी के साथ शादी के

टीवी जगत की खूबूसरत अभिनेत्री आस्था चौधरी अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। 25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी ने अपने मंगेतर आदित्य बनर्जी से संग प्रयागराज में सात फेरे लिए थे। इस कपल की शादी में टीवी की कई हस्तियां मौजूद थीं। अपनी शादी में टीवी एक्ट्रेस एक बेहद सुंदर लाल रंग की साड़ी पहनी थी और इसे दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें हेमलाइन पर किरण की ​डीटेलिंग की गई थी। वहीं, आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आये।
1651141981 277319709 782908602889570 7528362898527131463 n
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर… 

गुरुवार को आस्था ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में इसनवविवाहित जोड़े को अपनी शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपनी वेडिंग फोटोज में बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ आस्था ने इसके कैप्शन में लिखा- प्यार, विश्वास और आशीर्वाद के आलोक में, हमने हमेशा के लिए एकजुट होने का फैसला किया। 25-04-2022.. आस्था और आदित्य। 
1651141838 279261394 440612651158090 7659602040393879673 n
1651141858 279269848 704582157426643 5722802153167657143 n
1651141882 279283431 104058412299801 1219006078705186911 n
1651141905 279392662 1191783418030847 6790903243021073311 n
1651141921 279236811 526678748868858 8270402692370900876 n
मालूम हो इससे पहले, आस्था ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति आदित्य के साथ शादी के बाद की पहली तस्वीर शेयर की। तस्वीर में नई दुल्हन आस्था पिंक कलर की बनारसी साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को सोने के आभूषणों के साथ कम्पलीट किया था। वहीं उनके पति आदित्य चेकर्ड शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।