अपनी मां ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी दिखती आराध्या बच्चन, आज मना रही है अपना आठवां जन्मदिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी मां ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी दिखती आराध्या बच्चन, आज मना रही है अपना आठवां जन्मदिन

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का आज

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का आज जन्मदिन है और आज बच्चन परिवार की ये लाड़ली आठ साल की हो गयी है। बच्चन फैमिली ने आराध्या के जन्मदिन के खास मौके पर जश्न की तैयारी में है। 
1573909391 100
हर साल पूरा बच्चन परिवार आराध्या के जन्मदिन का जश्न मनाता है। फैंस भी आराध्या को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे है और उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे आराध्या हूबहू अपनी मां ऐश्वर्या की तरह दिखाई दे रही है। 
1573909399 101
वायरल हुई तस्वीर में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का एक कोलाज बनाया गया है। इस तस्वीर में आराध्या का हेयर स्टाइल बिलकुल उनकी मम्मी की तरह नजर आ रहा है और दोनों ने एक जैसे हेयर बैंड के साथ गुलाबी रह की ड्रेस पहनी हुई है। 
1573909405 102
सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को देखकर काफी हैरान है और काफी तारीफ भी कर रहे है। बता दें आराध्या बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। अक्सर आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ पार्टीज आदि में भी स्पॉट होती है। 
1573909412 103
आराध्या बॉलीवुड की सबसे शर्मीली स्टार किड भी मानी जाती हैं। वो कैमरा से दूर रहती हैं और अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के सबसे ज्यादा करीब हैं। अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती के साथ आये दिन सोशल मीडिया अपर तस्वीरें शेयर करते रहते है। 
1573909418 104
अपने परिवार में सबसे छोटी होने के कारण आराध्या सबकी लाड़ली है और अपनी कजिन नव्या नवेली के भी बेहद करीब है। आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। पढाई के साथ-साथ आराध्या अन्य स्कूल एक्टिविटीज में भी काफी रूचि रखती है।
1573909423 105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।