गोवा में बीच साइड आलेखा आडवाणी संग आदर जैन ने शादी की थी, कपल ने इंस्टा अकाउंट पर अब ढेरों तस्वीर शेयर कर अपनी शादी का हर मोमेंट दिखाया है
रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से 12 जनवरी 2025 को गोवा में शादी की थी, कपल की वेडिंग एल्बम किसी ड्रीम से कम नहीं है
इस तस्वीर में ऑफ शोल्डर व्हाइट वेडिंग गाउन में आलेखा बेहद प्यारी लग रही हैं, वे अपने माता-पिता के साथ अपने दूल्हे मिया की तरफ जाती दिख रही हैं
दुल्हन बनीं आलेखा ने अपने लुक को मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था, तस्वीर में आदर अपनी दुल्हनिया का हाथ थामते हुए दिख रहे हैं
वहीं दूल्हे मियां आदर जैन भी खूब जंच रहे थे, फोटो में आदर इमोशनल होकर आलेखा का माथा चूमते दिख रहे हैं
आदर ने शादी के लिए व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू पैंट सूट पहना था और वे काफी डैशिंग लग रहे हैं
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपने दूल्हे मियां आदर के पास आकर दुल्हन आलेखा खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं
इस तस्वीर में आलेखा अपने मिस्टर हैंडसम से वेडिंग कसमें खिलाती हुई नजर आ रही हैं
आलेखा और आदर जैन की जोड़ी वाकई कमाल की लग रही है
इस तस्वीर में दूल्हे राजा आदर खुशी से झूमते दिख रहे हैं, आदर इस तस्वीर में अपने दोस्तों संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं
शादी में आदर और आलेखा ने लिप लॉक भी किया, ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है
इस तस्वीर में आदर और आलेखा डांस करते हुए दिख रहे हैं, बाकी मेहमान भी दूल्हा-दुल्हन संग झूमते हुए दिख रहे हैं
इस फोटो में न्यूली मैरिड कपल एक दूजे का हाथ थामे समंदर किनारे एक दूजे में खोया हुआ नजर आ रहा है
Akhil Akkineni Wedding: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हैं नागार्जुन के छोटे बेटे