परदे पर जल्द कास्ट होने वाली है एक नई जोड़ी, एक्टर Kartik Aaryan संग स्क्रीन शेयर करेंगी ये खूबसूरत हसीना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परदे पर जल्द कास्ट होने वाली है एक नई जोड़ी, एक्टर Kartik Aaryan संग स्क्रीन शेयर करेंगी ये खूबसूरत हसीना

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। कार्तिक

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। कार्तिक ने अपने मेहनत और लगन से इस इंडस्ट्री में खुद के पैरों पर अपनी एक ख़ास पहचान बनाई हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दी हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन अब एक बार फिर से परदे पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन ख़ास बात ये है की कार्तिक की जोड़ी इस बार किसी अलग हसीना के साथ देखने को मिलने वाली हैं। जिनका नाम सुनकर आप ही शॉक रह जाएंगे। 
1683098337 279829180 399106945416213 4271377608271729434 n
दअरसल कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान की एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। वैसे तो हमने कार्तिक तो अधिकांस कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में भी काम करते हुए देखा हैं। लेकिन इस बार कार्तिक फुल एक्शन करते हुए देखे जाएंगे। इसी के साथ कार्तिक की एक्ट्रेस भी इस बार बदलने वाली हैं। आपको बता दे की सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले कार्तिक आर्यन कबीर खान की अपकमिंग फिल्म में विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिख सकते हैं।
1683098356 lplnty6s dsc 4156 1583326853.jpg
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। एक सूत्र के मुताबिक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक मुख्य रूप से एक्शन अवतार में ही नजर आने वाले हैं। इसी के साथ कबीर खान कार्तिक आर्यन के लिए एक को-स्टार की भी तलाश कर रहे हैं। जहां कहा जा रहा है की कबीर ऐसी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे है जिसने अभी तक कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है। 
1683098385 332821758 550424100486036 4015858545680665367 n
ऐसे में कृति सेनन और कियारा आडवाणी निश्चित रूप से बाहर हैं। वही अब कबीर कैटरीना के बहुत करीबी दोस्त हैं, जिन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ उनकी कोशिश विफल रही। उन्हें दौड़ में वापस आने की जरूरत है। 
1683098410 284541074 182851107404170 1316764692065562386 n
यही वजह है कि वह अपने निर्देशक-मित्रों को फीलर्स भेज रही हैं।” खेर फैंस अब इस बात से खुश दिख रहे है की परदे पर एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि दोनों ही स्टार्स परदे पर कई हिट फ़िल्में दे चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।