खतरनाक डेंगू से पीड़ित थे 83 साल के धर्मेंद्र को हुआ डेंगू, तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद लौटे घर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खतरनाक डेंगू से पीड़ित थे 83 साल के धर्मेंद्र को हुआ डेंगू, तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद लौटे घर

डेंगू से पीड़ित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने

डेंगू से पीड़ित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। 83 साल के धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह डेंगू डिटेक्ट हुआ था, जिसके चलते बॉबी देओल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। 
1570711957 801
धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह उपनगर खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार देख चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के बाद छुट्टी देने का फैसला किया। 
1570711967 802
बता दें , ज्यादातर समय लोनावला स्थित फार्महाउस पर बिताने वाले धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई में ही आराम कर रहे हैं। फार्महाउस पर जाने का अभी उनका कोई प्लान नहीं है। अक्सर धर्मेंद्र अपने फार्महाउस से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस एक साथ शेयर करते है। 
1570711987 804
अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया, “उन्हें कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन दिन पहले घर लौट आए। उनकी तबीयत पहले से कुछ बेहतर है। वह आराम कर रहे हैं।”
1570711998 800
धर्मेंद्र पिछले महीने अपने पौत्र और सनी देओल के बेटे करण की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के ट्रेलर की लांचिंग में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही। 
1570712004 806
धर्मेंद्र के बीमार होने की खबर से उनके फैंस बेहद चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआओं भरे सन्देश भेजे जा रहे थे। अस्प्ताल से ठीक होकर बाहर आना धरम जी के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। 
1570712073 809

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।