इन 6 अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में किया था धमाकेदार डेब्यू पर फिर फ्लॉप होकर छोड़नी पड़ी फिल्मी दुनिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन 6 अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में किया था धमाकेदार डेब्यू पर फिर फ्लॉप होकर छोड़नी पड़ी फिल्मी दुनिया

आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने डेब्यू तो शानदार किया पर

बॉलीवुड में हर रोज ना जाने कितने लोग किस्मत आज़माने आते है और कितने ही अपने टूटे सपनों के साथ वापस लौट जाते है। यहां कब किसकी किस्मत पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन स्टारडम को बरकरार बनाये रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने डेब्यू तो शानदार किया पर करियर लम्बा नहीं चला पायी।  

प्रीति झंगियानी


1566122495 preeti

प्रीति आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इन्होने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें फ़िल्में तो मिली पर कामयाबी हासिल नहीं हुई। साल 2008 में प्रीति ने मॉडल और एक्टर परवीन डबास से शादी कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

गायत्री जोशी


1566122510 gayatri

 गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेस से बॉलीवुड में हिट डेब्यू किया था , इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख़ खान थे पर इस फिल्म के बाद गायत्री से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

ग्रेसी सिंह 


1566122520 gracy

फिल्म लगान से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को खूब शोहरत मिली पर इसके बाद उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर खास असफल नहीं हुई और ग्रेसी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

संदली सिन्हा


1566122531 sandali

संदली ने फिल्म ‘तुम बिन’ से लोकप्रियता हासिल की थी और बॉक्सऑफिस पर भी सफलता पायी थी।  इसके बाद उनकी कई फ़िल्में आयी पर संदली को काम्याबीओ हासिल नहीं हुई।

दिव्या खोसला


1566122543 divya

दिव्या ने अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  फिल्म तो चली पर दिव्या को खास तवज्जो नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म यारियां से डेब्यू किया लेकिन खास सफल नहीं हो पायी।

स्नेहा उलाल


1566122552 sneha

सलमान खान की खोज कही जाने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उलाल के लुक्स ऐश्वर्या राय से काफी मिलते जुलते है और इन्होने फिल्म लकी से शानदार डेब्यू भी किया।  इस फिल्म के बाद उनका करियर बॉलीवुड में खास सफल नहीं हुआ और तबियत ठीक न रहने की वजह से उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।