5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह को 'लड़का चाहिए या लड़की?', कॉमेडियन ने दिया जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह को ‘लड़का चाहिए या लड़की?’, कॉमेडियन ने दिया जवाब

भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने काम पर भी

कॉमेडी क्वीन के नाम से फेमस टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष ​लंबायिा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। भारती और हर्ष माता पिता बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस खबर से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि दोस्त भी काफी खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हर कोई कमेंट कर लगातार भारती को उनके मां बनने को लेकर बधाई देता नजर आ रहा है। 
1640079074 69673051 2713298075376528 2409571626107894454 n
इसी बीच भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती से जब पैपराजी ने ‘बेटा या बेटी’ होने पर सवाल किया तब उन्होंने एक टूक जवाब देकर हर किसी की बोलती बंद कर दी। 
 
 भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी के लिए काफी वजन भी घटाया है। कुछ समय पहले इनके वेट लॉस और ट्रांसफॉर्मेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके साथ ही भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह फैन्स को अपना रिएक्शन दिखाती नजर आ रही थीं। भारती को जब प्रेग्नेंट होने का पता चला तो वह खुशी से झूमने लगी थीं। 

विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देखेंगे कि भारती, फोटोग्राफर्स के साथ खूब मस्ती-मजाक करती हैं। फिर वह कहती हैं। सारे मीडिया चैनल मुझे 50-50 हजार देना। डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए क्योंकि हमें अपने तरीके से सभी को प्रेग्नेंसी की खबर देनी थी, लेकिन आप लोगों ने छाप-छाप के हमारा सस्पेंस खराब कर दिया। तो जब बेबी होने वाला होगा तो मैं आपका बता दूंगी कि किस अस्पताल में डिलीवरी हो रही है। आप सभी चैनल वाले 50-50 हजार दे दीजिएगा । 
1640079235 81240440 647216409360774 43191435746116333 n
वहीं दूसरे वीडियो में भारती से पूछा जाता है कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की तो भारती कहती हैं, लड़की…मुझे मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए। लड़की को बोल सकते हैं कि बेटा चाय बना कर रखना मम्मी घर आने वाली है।  लड़के को बोलेंगे तो वो कहेगा मैं क्रिकेट खेलने जा रहा हूं। लड़कियां बेस्ट होती हैं। 
बता दें कि अभी हाल ही में भारती ने अपना वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्हें मम्मी बनने में मजा आ रहा है। वीडियो में भारती अलग-अलग आउटफिट में नजर आती हैं जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मॉम टू बी…मम्मी बनने में मजा आ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।