बॉलीवुड की ये 5 मशहूर जोड़ियां जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी करी कई हिट फिल्में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड की ये 5 मशहूर जोड़ियां जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी करी कई हिट फिल्में

बॉलीवुड में जितनी तेजी से अभिनेता और अभिनेत्री के बीच रोमांस की खबरें आती हैं उतनी ही तेजी

बॉलीवुड में जितनी तेजी से अभिनेता और अभिनेत्री के बीच रोमांस की खबरें आती हैं उतनी ही तेजी से उनके ब्रेकअप की खबरें भी आती हैं। ऐसे में कब इन स्टार्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाए और कब इनका ब्रेकअप हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। बॉलीवुड में कई सारे ऐसे कपल्स हैं जो लंबे समय तक रोमांस की खबरों में रहने के बाद अलग हो गए हैं। जिनमें बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के नाम शमिल हैं तो आइए जानें बॉलीवुड के इन टॉप 5 ब्रेकअप्स के बारे में।

Screenshot 2 22

1.रण्‍ावीर कपूर और दीपिका पादुकोण

कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर इन दिनों भले ही कैटरीना कैफ के प्‍यार में खोए हो। लेकिन इससे पहले वह दीपिका के प्‍यार में डूबे रहे। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण काफी दिन तक एक साथ देखे गए। ये अक्‍सर ही एक साथ देखे जाते रहे है लेकिन बाद में ये दोनों भी ब्रेकअप की नाव पर सवार हो गए।

Screenshot 1 35

2.शाहिद कपूर और करीना

शाहिद कपूर के साथ करीना का रिश्ता काफी लोकप्रिय था। ये दोनों एक एमएमएस स्कैंडल में फंसे थे और उसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। इनका रिश्ता टूटना सभी के लिए काफी झटके वाले बात थी।

kareena kapoor and shahid kapoor 8

3.रणवीर सिंह और अनुष्का

रणवीर सिंह बॉलीवुड में अनुष्का के पहले बॉयफ्रेंड जब वो बॉलीवुड़ में आई थी।अनुष्का और रणवीर के प्यार की शुरुआत फ़िल्म बैंड बाजा बारात के सेट से हुई थी। हालांकि जल्द ही दोनों अलग हो गए।

885134 anushka x 1431438821

4.सलमान और कैटरीना कैफ

ऐश्‍वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान की लाइफ में एक और अभिनेत्री की एंट्री हुई। वह थी अभिनेत्री कैटरीना कैफ।हालांकि शुरू में तो सलमान बस कैटरीना की फिल्‍मों में मदद का बहाना कर रहे थे।

लेकिन बाद में इनके रोमांस की खबरें मीडिया के सामने आने लगी। ऐसा लगने लगा यह रिश्‍ता कुछ आगे तक जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कैटरीना भी सलमान का साथ छोड़ गईं।

ek tha tiger 1 062812051733

5.रणबीर कपूर और सोनम कपूर

रणबीर और सोनम ने एक ही फिल्म से बॉलीवुड में डैब्यू किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। मगर रणबीर और सोनम ने हमेशा अपने रिश्ते को दुनिया से छिपा कर रखा। मीडिया में आई खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण के लिए रणबीर ने सोनम से ब्रेकअप किया था।

aa Cover 5lmlav92k2ss1qlrbc6bpo1fs1 20180105094021.Medi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।