Girl in a jacket

मेहमानों के लिए राजस्थान में बुक हुए 40 होटल, इस दिन हो रही है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी जल्द ही राजस्थान में होने वाली है। जानकारी के

बॉलीवुड इंडस्ट्री में चारों ओर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर में राजस्थान में शादी करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 9 दिसंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का ग्रैंड फंक्शन होगा। विक्की और कैटरीना में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट आते रहते हैं। 
1638170457 vicky kaushal 1582610137 (1)
अब बताया गया है कि शादी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। राजस्थान में और रणथंभौर के आसपास के 40-45 होटलों में शादी के मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना ने शादी के लिए रणथम्भौर में 40 होटल्स बुक किए हैं। वेबसाइट के मुताबिक वहां 7 दिसंबर में बहुत सारे स्टार्स आने वाले हैं और दोनों स्टार्स नहीं चाहते कि किसी को शादी में कोई भी दिक्कत हो इसलिए वे सभी के लिए बेस्ट तैयारियां कर रहे हैं। 
1638170488 117085643 170143234628626 4930415597634378251 n
वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी करेंगे। कैटरीना को राजस्थानी रॉयल कल्चर पसंद है और वह चाहती हैं कि अपनी शादी में भी वह रॉयल ब्राइड की तरह लगना चाहती हैं। 
1638170500 vicky kaushal and katrina kaifff
 शाहरुख खान को भी इस शादी के लिए विक्की और कैटरीना कैफ ने न्योता भेजा है। हालांकि अभिनेता अकेले ही शादी में शामिल हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि विक्की की चचेरी बहन ने इस बात से इनकार किया था कि शादी हो रही है। उन्होंने कहा था कि इन खबरों को लेकर उन्होंने अपने भाई से बात की लेकिन उन्होंने उन्हें बताया कि ये सब मीडिया द्वारा फैलाई गई खबर है। हालंकि इस शादियो को लेकर विक्की और कैटरीना में से किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।