21 साल की बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने चुना मौत का रास्ता, फंदे से लटक दे दी जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

21 साल की बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने चुना मौत का रास्ता, फंदे से लटक दे दी जान

अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर बड़ी ही भयानक और

अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर बड़ी ही भयानक और दिल दहला देने वाली है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 साल की बंगाली मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। उनकी मौत की खबर से हर जगह शोक का माहौल है। इस खबर के सामने आती ही हर कोई चौंक गया, साथ ही पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में आ गई।  
1653551863 212063678 1144546769370240 3792036464811023785 n
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। 
1653551881 bidisha de majumdar 1653549154
पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। इस उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। 
1653551892 21 year old kolkata model turned actress bidisha de majumdar
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है। वही एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों का कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। 
1653551902 img 20220525 wa0028
बिदिशा का बॉयफ्रेंड उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। लेकिन एक्ट्रेस उसे किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकती थी। इसी बात को लेकर बिदिशा काफी डिप्रेश थी। एक्ट्रेस के दोस्तों का कहना यह भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है। वही, अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।