सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल 2 लोगो की हुई गिरफ़्तारी, 1 तो निकला नाबालिग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल 2 लोगो की हुई गिरफ़्तारी, 1 तो निकला नाबालिग

जबसे ये खबर बाहर आई है कि सलमान खान को मारने की साजिश हो रही है सभी परेशान

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर उनके फैंस चिंता में रहते है। आपको बता जबसे ये खबर बाहर आई है कि सलमान खान को मारने की साजिश हो रही है सभी परेशान है। लेकिन अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। भाईजान की हत्या की साजिश में शामिल 2 लोगो की गिरफ़्तारी हो चुकी है। आपको बता दे, इनमे से एक तो नाबालिग है।  
1665209920 199981
दरअसल, मोहाली में पंजाब पुलिस हेडक्वॉर्टर पर आरपीजी हमले के सिलसिले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स की माने तो, इसी नाबालिग को सलमान खान की हत्या का टास्क दिया गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और शख्स को अरेस्ट किया है, जिसकी पहचान अर्सदीप सिंह के तौर पर हुई है। 
1665209950 et9oyfeu0amvyz6
पुलिस का कहना है कि ये नाबालिग उत्तर-प्रदेश, फैजाबाद का रहने वाला है और दीपक हरियाणा के सुरखपुर का है। वही, पुलिस ने इन आोरोपियों को जामनगर गुजरात से पकड़ा है। आपको बता दे, नाबालिग ने पुलिस से हुई पूछताछ में कुबूल किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें, दीपक और दागर को सलमान खान को मारने का टास्क सौंपा था।
1665209962 lawrence bishnoi gangster 1654070216
आपको बता दे, सलमान खान काफी समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर है। 2 बार सलमान पर हमले की कोशिश भी की गयी थी। एक बार तो उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर ही एक्टर को जान से मारने का प्लान तैयार किया गया था। 
1665209932 1011738 fotojet 2021 12 26t175833.346
वही एक बार सलीम खान को धमकीभरा खत भी मिला था, जिसमे साफ़- साफ़ लिखा था कि उनका और सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जायेगा। जिसके बाद उनके सुरक्षा बढ़ा दी गयी और उन्हें हथियार भी जारी किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।