युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर वोट फॉर इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर वोट फॉर इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत

पटना, (पंजाब केसरी) : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम

पटना, (पंजाब केसरी) : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस ने वोट फॉर इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 18 वर्ष पूरे कर चुके उन तमाम लोगों के नाम वोटरलिस्ट में जुड़वाया जाएगा जो किसी वजह से वोटर बनने से वंचित रह गए हैं। ये अभियानराज्य भर में चलेगा। अभियान की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस के बिहार प्रभारीवीरेंद्र सिंह ढिल्लों ने बिहार यूथ कांग्रेस का आभार जताया और कहा कि एक अच्छेआईडिया के साथ यूथ कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है। ध्वज बंधन कर कार्यक्रम कीशुरुआत करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीब दास ने कहाकि यूथ इस देश की रीढ हैं और आज की तारीख में उन्हें गुमराहीयत के अंधेरे मेंधकेला जा रहा है। ऐसे में यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यक्रम मेंप्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीबदास,उपाध्यक्षईशा यादव,महासचिव आयुष भगत, पूनम यादव,मनीष चौबे, मुकुल यादव,विशाल यादव,सोनूठाकुर,राहुल पासवान,आशीष कुमार,विवेक चौबे,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राजन,गुंजन पटेल,निशांत सिंह,अरफराज साहिल,राजनंदन कुमारसहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।