विजय सिन्हा का CM नीतीश पर हमला, कहा-बिहार संभल नहीं रहा, देश संभालने चले हैं 'कुर्सी कुमार' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विजय सिन्हा का CM नीतीश पर हमला, कहा-बिहार संभल नहीं रहा, देश संभालने चले हैं ‘कुर्सी कुमार’

बेगूसराय फायरिंग में जख्मी हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला कर रही है। फायरिंग में जख्मी हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे बीजेपी के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार कहकर संबोधित करते हुए कटाक्ष किया।
विजय सिन्हा ने कहा कि हमने बिहार चाणक्य के रूप में काम किया और उस ‘कुरसी कुमार’ (सीएम नीतीश) को चंद्रगुप्त बनाया। वह जंगलराज को जनता राज कहते हैं, लेकिन बिहार उससे बहुत आगे निकल गया है और ‘गुंडा राज’ बन गया है। उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा फिर भी देश की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेगूसराय में जिस तरह से गोलीबारी कर एक की हत्या कर दी और 10 लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया है यह आतंकवाद का नया रूप में उभरा है। यह घोर निंदनीय है। 30 किलोमीटर तक अपराधी गोली बरसाते रहे व पुलिस प्रशासन मुंह देखती रही।

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बेगूसराय फायरिंग के खिलाफ भाजपा का बंद

लखीसराय में सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, मुंगेर में रेलकर्मी की है गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद बेगूसराय में 40 किलोमीटर तक बाइक सवार दो अपराधी गोलीबारी कर पूरे बिहार को दहला दिया। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन नाम का कोई चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी का चोला पहनकर परिवारवाद और स्वार्ठवाद के गोद में बैठ गए हैं। अब तो बिहार को बकस दीजिए कुर्सी कुमार। विजय सिन्हा ने कहा कि हम जनता के सहयोग से नीतीश कुमार को हटाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।