28 फरवरी को बिहार विधान परिषद में उपेंद्र कुशवाहा की पुस्तक का विमोचन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

28 फरवरी को बिहार विधान परिषद में उपेंद्र कुशवाहा की पुस्तक का विमोचन

बिहार विधान परिषद में 28 फरवरी को होगी उपेंद्र कुशवाहा की पुस्तक की लॉन्चिंग

देश के प्रख्यात समाजवादी विचारक,शिक्षा में सुधार हेतु एवं कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ सदन में पुरजोर आवाज बुलंद करने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों,भारत सरकार के पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं राज्यसभा में सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा के संसदीय जीवन पर लिखित पुस्तक संसदीय लोकतंत्र के संघर्षनायक: उपेंद्र कुशवाहा का विमोचन आगामी 28 फरवरी 2025 को बिहार विधान परिषद के सभागार में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे । पुस्तक के लेखक राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रदेश महासचिव व प्रखर प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जाने माने पत्रकार ,साहित्यकार,लेखक, राजनीतिक व समाजवादी विचारक शामिल होंगे। पुस्तक के लेखक श्री राम पुकार सिन्हा ने बताया कि माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा,लोकसभा,बिहार विधान परिषद व बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले वैसे राजनेता है जिन्होंने संघर्ष कर अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाए है। यह पुस्तक आज के जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। विदित हो कि श्री राम पुकार सिन्हा की लिखित यह पांचवीं पुस्तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।