उपेन्द्र कुशवाहा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माधव आनंद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाये गये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपेन्द्र कुशवाहा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माधव आनंद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाये गये

मुस्तैदी से जनता से जुडे मुददों पर सार्थक पहल करने को हरसंभव उपाय करेगी। पार्टी की कार्यकारिणी का

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से आज सर्वसम्मति से उपेन्द्र कुशवाहा  राष्ट्रीय अध्यक्ष और माधव आनंद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाये गये हैं। लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से इस पद पर आसीन होने पर कार्यकत्र्ताओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।
पार्टी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आस्था व्यक्त की और राष्ट्रीय नेतृत्व के हर कदम पर साथ देने का विश्वास व्यक्त किया है। रालोसपा के कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद के नेतृत्व में पार्टी पूरी मुस्तैदी से जनता से जुडे मुददों पर सार्थक पहल करने को हरसंभव उपाय करेगी। पार्टी की  कार्यकारिणी का गठन भी  जल्दी ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।