उपेन्द्र एंव नरेश को राष्ट्रीय समाजिक न्याय मोर्चा ने NDA गठबंधन से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपेन्द्र एंव नरेश को राष्ट्रीय समाजिक न्याय मोर्चा ने NDA गठबंधन से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग

प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का बैठक

पटना : राष्टीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक मे सर्व सम्मती से छपरा लोकसभा से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान एंव मुंगेर लोकसभा से प्रधान महासचिव सह अतिपिछडा नेता नरेश महतो को एनडीए गठबंधन से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान एंव बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से की है।

नीलमणी पटेल ने कहा कि मोर्चा का मानना है कि विगत कई वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नीतियो को लेकर बिहार के आम जन मानस मे दिन रात एक कर सकारात्मक कार्यो को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मोदी विरोधियो को भी जनता से जुड़े सवालो पर घेरने का काम मोर्चा की ओर से किया जाता रहा है।

 लोकतांत्रिक व्यवस्था मे सबको चुनाव लडने का अधिकार है उस परिस्थिति मे जहा हमलोग मोर्चा की ओर से भाजपा और एनडीए की प्रदेश मे मजबुती को लेकर कार्य कर रहे है वैसी स्थिति मे मोर्चा दोनो नेताओ की उम्मीदवारी की मांग भाजपा के केन्द्रीय नेतत्व से करता है। बैठक मे मोर्चा के राष्टीय महासचिव गणेश यादव डा अशोक प्रभाकर,रवि वर्मा अमिताभ कुमार सिह,मनोज पासवान,प्रदेश अध्यक्ष बिनू सिंह,दिनेश निराला, अरुण मुसहर, बालेश्वर यादव, मनीष झा, मनीष कुमार, अरुण नटराज, आलोक कुमार,रंजय कुमार,अशोक कुमार,भोला शर्मा,अजय कुमार गुडु राजीव प्रशात,आदि नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।