केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा-बिहार को वापस जंगल राज में धकेलने का प्रयास कर रहे है नीतीश कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा-बिहार को वापस जंगल राज में धकेलने का प्रयास कर रहे है नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं, यह जानकारी पुख्ता होने के साथ ही भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
चौबे ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के विकास और एनडीए गठबंधन बनाए रखने के लिए भाजपा की तरफ से लगातार और बार-बार कुर्बानी देने का दावा करते हुए यह आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार को छोड़कर नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को वापस जंगल राज की तरफ ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इस बार ऐसे लोगों को गड्ढे में ढकेलने का काम करने जा रही है।चौबे ने यह कहते हुए भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा कि,’ जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।’
1660046699 nitish
बिहार के विकास के लिए कुबार्नी दी 
बिहार से लोक सभा सांसद अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के दौर से लेकर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल तक पूरी निष्ठा के साथ राजधर्म और गठबंधन धर्म का पालन किया है। एक बार नहीं अनेक बार गठबंधन बनाए रखने और बिहार के विकास के लिए कुबार्नी दी है लेकिन नीतीश कुमार उन कुर्बानियों को भूल गए हैं।नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की संभावनाओं पर कटाक्ष करते हुए चौबे ने कहा कि पता नहीं एक ही व्यक्ति को बार-बार यह गलतफहमी क्यों हो जाती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।