पथरों के बीच आराम से सोता दिखा ये बंदर, वीडियो देख लोगों ने कहा, ' चैन की नींद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पथरों के बीच आराम से सोता दिखा ये बंदर, वीडियो देख लोगों ने कहा, ‘ चैन की नींद

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़ी खबरों की भरमार है। आए दिन कभी पप्पी की तो कभी बिल्ली की क्यूट से भरी वीडियो शेयर किया जाता रहा है। इस बार भी एक बंदर की वीडियो खूब शेयर हो रहा है, जिसमें वो पत्थरों के बीच सोता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देख लिया है।
qs

आए दिन तमाम वीडियो या फुटेज पोस्ट किए जाते हैं। जिन्हें देखकर हसीं छुट ही जाती है। इसके ज्यादातर पशु- पक्षियों के वीडियो और फोटोज शामिल होते हैं। लोगों को जानवरों का वीडियो देखना बेहद पसंद होता है। इसके पीछे का कारण है इन वीडियो की सादगी, जो जैसा होता है वह सामने होता है। कई बार ये वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं तो वहीं, कई बार यह वीडियो लोगों को भावुक कर देते हैं।

group

आपको बता दें इस बार सोशल मीडिया पर किसी बिल्ली या डॉगी का नहीं बल्कि एक बंदर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बंदर बड़े ही मजे से पत्थरों के बीच सोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत से ही बंदर मुंह खोले सोते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, कई अन्य बंदर भी दिखाई दे रहे जो उसके आस-पास बैठे हुए हैं। कुछ अपने काम में बिजी है, तो कुछ खेल रहे हैं। इस सब से परे यह बंदर सबकुछ भूलकर सिर्फ मजे से सो रहा है।

वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 16 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।