बिहार के साथ केंद्र के भेदभाव का यह एक जीता जागता उदाहरण है : चंद्रप्रकाश सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार के साथ केंद्र के भेदभाव का यह एक जीता जागता उदाहरण है : चंद्रप्रकाश सिंह

पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने रेलवे बोर्ड द्वारा कारखाना परियोजना संगठन

पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने रेलवे बोर्ड द्वारा कारखाना परियोजना संगठन को बिहार में बंद करने के आदेश का विरोध करते हुए कहा है कि यह एक तुगलकी फरमान है। बिहार के साथ केंद्र के भेदभाव का यह एक जीता जागता उदाहरण है।सिंह ने यह भी कहा है कि कारखाना परियोजना संगठन के बंद होने से बिहार में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से कुछ लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा, जबकि राज्य सरकार को भी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को भी नए रोजगार की तलाश करनी होगी।सिंह ने रेलवे बोर्ड पर यह आरोप लगाया है कि रेलवे से जुड़े ऐसे कई कार्यों को निजी क्षेत्रों को सुपुर्द किया किया जा रहा है। फलस्वरूप कारखाना परियोजना संगठन को बंद किया जा रहा है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से इसमें हस्तक्षेप कर कारखाना परियोजना संगठन को बंद होने से बचाने की गुहार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।