शब्दो के जादूगर भोला बाबू नहीं रहे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शब्दो के जादूगर भोला बाबू नहीं रहे

उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उनकी

पटना : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बेगूसराय के सांसद भोला सिंह का निधन कल दिल्ली के अस्पताल में हो गया। उनका उम्र 82 वर्ष था और इधर कई महीनों से बीमार चल रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। हवाई अड्डे पर प्रदेष अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ पार्टी नेताओं ने भोला बाबू के पार्थिव शरीर की आगवानी की और नमन किया फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वाहन के द्वारा पटना हवाई अड्डे से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष कार्यालय पर लाया गया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेष कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अष्विनी चौबे एवं रामकृपाल यादव, सांसद सी पी ठाकुर, सांसद वीणा देवी, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, पथ निर्माण मंत्री नंद किषोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संयज मयूख, प्रदेष उपाध्यक्ष मिथिलेष तिवारी, सम्राट चौधरी, अनिल शर्मा महामंत्री राधा मोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंषी, मंत्री अनिल कुमार, प्रवीण दास तांती, अमृता भूषण, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, सुरेष रूंगटा, निखिल आंनद, अजित चौधरी, विधायक अरूण सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, विधान पार्षद रजनीष कुमार, प्रो0 सूरजनंदन कुषवाहा, मीडिया प्रभारी अषोक भट्ट, राकेष सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, पूर्व विधायक उषा विधार्थी, ललन कुमार, चितरंजन कुमार, भोला बाबू की पुत्र वधु श्रीमती वंदन सिंह, भाजपा नेता संतोष रंजन, अखिलेष सिंह, अरविंद सिंह, सरोज रंजन पटेल, संजय सिंह, मुन्ना चौधरी, अरविंद शर्मा, विनय सिंह, बब्लु सिंह, राहुल शर्मा, संतोष आनंद, दिलीप मिश्रा के अलावे सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया।

इन नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक पुरोधा, कुषल समाजसेवक, एवं साहित्यकार आज हमारे बीच में नहीं रहें। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उनकी आवाज गुंजती रहेगी। वे शब्दो के जादूगर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।