पश्चिम बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासित बिहार की चुनावी हिंसा की याद कर रहे हैं ताजा - Modi - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिम बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासित बिहार की चुनावी हिंसा की याद कर रहे हैं ताजा – Modi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में खुल कर बमबाजी, आगजनी और बूथ लूट की घटनाओं से लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा हैं, 50 से ज्यादा लोगों की जान गई लेकिन श्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।
श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासित बिहार की चुनावी हिंसा की याद ताजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू राज में जब अंतिम बार पंचायत चुनाव हुए थे, तब 150 से अधिक लोग मारे गए थे।
भाजपा सांसद ने कहा कि लालू राज में चुनावी हिंसा और बूथ लूट के बिना कोई चुनाव ही नहीं होता था। ऐसा भी चुनाव हुआ, जब बिहार सरकार के 12 मंत्री बूथलूट के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन चुनाव आयुक्त टी। एन। शेषन और बाद में आयोग के पर्यवेक्षक के. जे. राव की सख्ती से यहां चुनावी हिंसा पर लगाम लगी।
श्री मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के लिए बूथ लूट ही लोकतंत्र है। ईवीएम से लोकतंत्र मजबूत हुआ और बूथलूट बंद हुई, इसलिए ये लोग इस पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल भाजपा के नहीं, विपक्षी खेमे के दो प्रमुख दलों (कांग्रेस, माकपा) के कार्यकर्ता भी मारे जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत हो तो सुश्री बनर्जी से बात कर हिंसा बंद करायें। उन्हें ममता राज में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिखती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।