अपनी बिफलता को केंद्र के मत्थे मढ़ना बंद करे सरकार: विजय कुमार सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी बिफलता को केंद्र के मत्थे मढ़ना बंद करे सरकार: विजय कुमार सिन्हा

पटना,: भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के बिहार को टारगेट करने बाले ब्यान

पटना,: भाजपा विधानमंडल दल के नेता  विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के बिहार को टारगेट करने बाले ब्यान पर प्रहार करते हुए कहा है कि अब शासन प्रशासन के जरिए भ्रष्टाचार करने बाले लोगों को खुद में बिहार नज़र आ रहा है। सिन्हा ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को लूटा है उनकी परेशानी औऱ डर स्वाभाविक है। भ्रष्टाचार के द्वारा कमाई गई अकूत सम्पत्ति का हिसाब किताब  जांच एजेंसियां ले रही हैं।अब ये लोग अपना बचाव करने के लिए बिहार के बारे में गुमराह कर रहे हैं।इन्हें लग रहा है कि ये ही बिहार हैं।राज्य की जनता भ्रष्टाचारियों पर कारवाई से काफी खुश है।इन्हें केंद्र के मत्थे दोष मढ़ना बंद करना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि मद्यनिषेध मंत्री का माफिया को जल्द पकड़ने का बयान रटा रटाया है।इनलोगों को शराब माफियाओं को पकड़ने में कोई रूचि नहीं है क्योंकि माफियाओं की सत्ता में वैठे लोगों से मिलीभगत है।यदि सरकार में हिम्मत है तो स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सजा दिलाये।राज्य में शराबबंदी में 4 लाख से अधिक अत्यंत ग़रीब लोग जेल  का सफर कर चुके हैं।इन्हें सभी लम्बित न्याययिक मामलों से मुक्त करने हेत सरकार को पहल करनी चाहिए। सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की नोटिस पर जबाब देने के लिए सरकार के पास कोई तथ्य नहीं है क्योंकि मोतिहारी ज़हरीली शराब कांड में मरे दर्जनों  लोगों की संख्या छिपाकर मृतकों के आँकड़ा को कम दिखाया गया है।बीमारी दिखाकर कई रिपोर्ट दिए गए हैं।अब सरकार मानवाधिकार आयोग को भी पुरानी मनगढ़ंत रिपोर्ट देगी। सिन्हा ने कहा कि हरेक मोर्चों पर बिफल सरकार के अपर मुख्य सचिव पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट का आदेश दियागया है।जिलाधिकारी रोहतास पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।न्यायपालिका के नजर में भी सरकार बिफल है।इसके बावजूद सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री गाल बजाने में मस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।