देश और प्रदेश की सरकार नही चाहती बहुजन एकजुट हों : अनिल कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश और प्रदेश की सरकार नही चाहती बहुजन एकजुट हों : अनिल कुमार

अंतर्राष्ट्रीय कवेंक्शन सेंटर, राजगीर में बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण

राजगीर ,( पंजाब केसरी ) : अंतर्राष्ट्रीय कवेंक्शन सेंटर, राजगीर में बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पार्टी के मिशन गीत के साथ हुई। पहले दिन की तरह हीं दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान था। पूरा कन्वेंशन सेंटर कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। दूसरे दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें नहीं चाहती कि बहुजन एकजुट हों। सरकारें हमेशा से तरह तरह के हथकंडे लगाकर बहुजनों को विभाजित करती रहती है। अनिल कुमार ने कार्यकर्तों में जोश भरते हुए कहा कि आज राजगीर में बहुजन समाज इकठ्ठा हुआ है तो इसकी चर्चा पूरे प्रदेश सहित देश में हो रही है कि बहुजन समाज क्यों इकठ्ठा हो रहा है। आप सभी लोग यहां एक नया इतिहास रचने आए हैं। नालंदा की ऐतिहासिक धरती से बहुजन समाज पार्टी देश के सत्ता पर बहुजन की बेटी बहन मायावती को देश के प्रधानमन्त्री की गद्दी पर बैठाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का नारा वोट हमारा राज तुम्हारा, नही चलेगा नही चलेगा देते हुए कहा कि इस सिद्धांत पर हम सबों को एकजुट होकर पूरे प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना है और आने वाले समय में पूरे प्रदेश सही देश में एक नया आयाम स्थापित करना है। अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे प्रदेश से आप सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं, निश्चित रूप से आप सभी लोगों को परेशानी भी हो रही होगी, फिर भी सभी लोग डटे हुए हैं, यह काबिलेतारिफ है। हमलोग इस शिविर में छत्रपति साहूजी महाराज, ज्योतिबा फूले, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम जैसे महापुरुषों के विचारधारा और बहुजन समाज के लिए उनकी सोंच के बारे में जान रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण लेकर सब लोग अलग अलग गांवों एवं कस्बों में घर घर जाकर ज्ञान का अलख जगाएंगे। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी लालजी मेंधनकर ने आधुनिक भारत निर्माण में बहुजन समाज पार्टी के कैडर की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव ने महापुरुषों के संघर्ष एवम उनके बलिदान की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए पार्टी के विचारों से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ स्तर तक मजबूती के गुर सिखाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सकलदेव दास, प्रदेश महासचिव सह मुख्य सेक्टर इंचार्ज डॉ रंजन कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्य सेक्टर इंचार्ज संजय मंडल, प्रदेश महासचिव अमर आजाद, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश, प्रदेश महासचिव साजिद हुसैन, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार निराला, सुनेश कुमार, अरुण कुमार, कुणाल किशोर विवेक, धर्मेंद्र सहनी, सुशील कुशवाहा, बलिराम प्रसाद, रामलखन महतो समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।