आम जनता बेहाल है सरकार विधायको को बंगले देने में व्यस्त है : डॉ अरुण कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आम जनता बेहाल है सरकार विधायको को बंगले देने में व्यस्त है : डॉ अरुण कुमार

नमामि गंगे योजना के नाम पर सरकार ने 5000 करोड़ खर्च किया मगर स्थिति जस की तस है

 पटना : राष्ट्रीय समता पार्टी  सेकुलर के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक रासपा सेकुलर के प्रदेश कार्यालय पटना के ब्रज इंदु कुज आशियाना नगर में आयोजित की गयी जिसमे मुख्य रूप से संगठन विस्तार , सदस्यता अभियान एवं  जिला सम्मलेन पर चर्चा की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संयोजक पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा की आज बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित है लेकिन उसको देखने वाली सरकार का कोई प्रतिनिधि के पास समय नहीं है जब सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जाते है तो दिखावा के लिए कारपेट लगाया जाता है और कुछ राहत सामग्री लोगो को दी जाती है और जब वापस लौटते है राहत सामग्री वापस ले जाया जाता है।  
आम जनता बेहाल है सरकार विधायको को बंगले देने में व्यस्त है सरकार ने घोटालो पर पूरी छूट दे रखी तीन तलाक पर उन्होंने कहा की केंद्र का फैसला पूरी तरह सही है इससे मुस्लिम समाज की महिलाएं काफी सशक्त दिखेंगी।  श्री कुमार ने कहा की  मै तीन तलाक बिल स्वागत करता हूं उन्होंने संगठन पर जोर देते हुए कहा 17 से पार्टी की जिला स्तरीय बैठक भागलपुर से शुरू होगी 31.08.2019 को भोजपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन होगा।
  कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा ए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, विजय सिंह कुशवाहा भी शामिल हुए ।  दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पांडेय ने कहा की आज राजनीत में पूंजीवाद हावी है  बिहार में बुनकर का स्वरोजगार सरकार के लापरवाह रवैया के कारण तबाह हो चूका है सिल्क और बुनकर उद्योग से जुड़े लोग पलायन को मज़बूर है। बिहार के लोगो के ईमानदारी का मिशाल देश में दिया जाता है मगर फिर भी बिहार बेहाल है, नमामि गंगे योजना के नाम पर सरकार ने 5000 करोड़ खर्च किया मगर स्थिति जस की तस है धरातल पर नमामि गंगे का कभी उतर ही नहीं पाई।  
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अजय सिंह अलमस्त ने कहा की पार्टी को धारदार बनाना है पार्टी को बूथ लेवल तक ले जाना है 17 अगस्त से पार्टी जिला स्तरीय सदस्य्ता अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष  हरेराम पासवान ने कहा की हरेक जिले में पार्टी का सफल कार्यक्रम किया जायेगा इसके लिए हमलोगो ने प्रदेश स्तरीय एक कमिटी का चयन किया है ये कमिटी हरेक जिले कार्यक्रम से सम्बंधित स्थिति का जाएगा लेगी।  
इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव विज्ञानं स्वरुप सिंह ,युवा समता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार, खुर्शीद अनवर , विजय बहादुर सिंह , ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू , जीतेन्द्र शुक्ला ,राजीव रंजन टूटूल , मनोज कुमार गुड्डू ,राजकुमार ,रविशंकर उफऱ्  पप्पू शर्मा ,धनमंती देवी , नीतू सिंह निषाद ,संगीता देवी , मुज़म्मिल इमाम ,गौतम कपूर चंद्रवंशी ,अवधेश कुशवाहा ,विजय पासवान, शिवशंकर शर्मा ,इंदल पासवान, विद्यानंद राम , प्रवीण कुमार ओझा, गिरेन्द्र सिंह सिकरीवाल आशुतोष कुमार के आलावा राष्ट्रीय पदाधिकारी ए प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।