पार्टी की निर्माण में जिला अध्यक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : उपेन्द्र कुशवाहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पार्टी की निर्माण में जिला अध्यक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : उपेन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है की किसी भी पार्टी के निर्माण

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है की किसी भी पार्टी के निर्माण अथवा मजबूती प्रदान करने में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उस पार्टी के जिलाध्यक्षों के उपर होती है जिलाध्यक्ष ही पंचायत स्तर से राष्ट्रीय नेतृत्व के विचार सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है| अतः जिलाध्यक्षों को समाजिक बौधिक एवं व्यवसायिक स्तर पर अत्यंत संवेदनशील रहकर जनता की भावनाओं के अनुरूप पार्टी को सशक्त बनाना होगा | 1685365795 senaकुशवाहा आज पटना में राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे| बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं संचालन श्री सुभाष चन्द्रवंशी ने की| इस स्तर पर  उपेन्द्र कुशवाहा ने तमाम जिलाध्यक्षों को 15 जून तक अपनी जिला कमीटी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों के नाम तय करने का निर्देश दिया उसके बाद 15 जुलाई तक सभी जिलों का जिला सम्मलेन भी आयोजित करने को कहा है| श्री कुशवाहा ने समिति के सभी वर्गों विशेष कर अतिपिछडा, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी जिलाध्यक्षों को दिया| कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह(पूर्व विधायक), जीतेन्द्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक, ई० शम्भू नाथ सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, राम कुमार मेहता, अखिलेश प्रसाद सिंह, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, जंग बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार पंकज, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, भोला शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।