मुख्यमंत्री ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप फोर में लड़कियाँ ही रहीं हैं। उन्होंने टॉप फोर में स्थान प्राप्त करने वाली  इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हराथी एन० एवं  स्मृति मिश्रा को विशेष तौर पर बधाई देते हुये कहा है कि यह बेहद खुशी की बात है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर की गरिमा लोहिया ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन किया है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।