सांसद भोला सिंह का आकस्मिक निधन बिहार की राजनीति की अपूरणीय क्षति : उपमुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सांसद भोला सिंह का आकस्मिक निधन बिहार की राजनीति की अपूरणीय क्षति : उपमुख्यमंत्री

वे आजीवन अपने क्षेत्र और बिहार के विकास को लेकर प्रयत्नशील तथा सक्रिय रहे। विधायक और सांसद के

पटना उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोकसभा सदस्य और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भोला सिंह के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे बिहार की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। श्री मोदी ने अपने शोक संदश में कहा है कि भोला बाबू अच्छे वक्ता, अध्ययनप्रिय, संवैधानिक विषयों के जानकार और संसदीय परम्पराओं में गहरी आस्था रखने वाले राजनेता थे।

उनकी लोकप्रियता दलीय सीमाओं से परे थी। वे आजीवन अपने क्षेत्र और बिहार के विकास को लेकर प्रयत्नशील तथा सक्रिय रहे। विधायक और सांसद के रूप में किए गए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों तथा लाखों कार्यकर्ताओं व समर्थकों को धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।