बाढ़ पीड़ितों को केवल छह हजार देकर अपनी पीठ थपथपा रही नीतीश सरकार : तेजस्वी यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाढ़ पीड़ितों को केवल छह हजार देकर अपनी पीठ थपथपा रही नीतीश सरकार : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के नाम पर सरकार मात्र छह हजार रुपए देकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।
तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना से लगे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दियारा वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं के साथ दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को खाने-पीने की परेशानी न हो इसके लिए सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नौका की भी व्यवस्था की गई है।
प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि महंगाई के इस दौर में राज्य सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत के लिए मात्र छह हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जो काफी नहीं है। इससे काम नहीं चलने वाला। उन्होंने सरकार से मांग की कि राहत के रूप में और अधिक राशि पीड़ितों को दी जाए।
बता दें कि बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, ऐसे में इसका असर लाखों लोगों पर पड़ा है। बाढ़ ने लोगों को खाने के लिए भी मोहताज बना दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भोजपुर और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस क्रम में वे बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया और खाना खा रहे लोगों से हालचाल पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।