Bihar Politics: बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, पार्टी विधायकों को दे दी बड़ी नसीहत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar Politics: बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, पार्टी विधायकों को दे दी बड़ी नसीहत

Tejashwi Yadav : विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार की सभी पार्टियां अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर

Tejashwi Yadav Bihar Yatra : बिहार विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को विधायक दल की बैठक में पार्टी के विधायकों को टास्क दिया है। विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पूरी तरह से एक्टिव होने को कहा है।

दिसंबर में यात्रा पर निकलेंगे

तेजस्वी ने विधायकों से कहा कि शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद दिसंबर में फिर से यात्रा पर निकलेंगे। अधूरी पड़ी कार्यकर्ता आभार यात्रा को पूरा करेंगे। आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलिए। अधिक से अधिक लोगों को राजदल के साथ जोड़िए। आप लोग इस तरह से काम कीजिए कि फिर से सदन में आ सकें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं।

28 नवंबर को आरक्षण के सवाल पर देंगे धरना

बता दें, सीएम नीतीश कुमार शीतकालीन सत्र के बाद महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। इसके लिए कैबिनेट से 256 करोड़ की मंजूरी भी दी गई है। विपक्ष सदन में मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। 28 नवंबर को पार्टी द्वारा जिला मुख्यालयों में स्मार्ट मीटर और 65 फीसदी आरक्षण के सवाल पर धरना दिया जाएगा।

बंद कमरे में लिया फीडबैक

दरअसल, तेजस्वी पर आरोप लगता रहा है कि वे अपनी कोई यात्रा पूरी नहीं करते हैं। बीच में ही छोड़ देते हैं। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ता संवाद यात्रा को पूरा करेंगे। इससे पहले आभार यात्रा को लेकर राजद द्वारा गाइडलाइन जारी की गई थी। कार्यकर्ताओं और नेताओं को सेल्फी लेने की इजाजत नहीं थी। मीडिया की एंट्री भी नहीं थी। तेजस्वी बंद कमरे में कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक ले रहे थे।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में जाएंगे तेजस्वी

सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को तेजस्वी शीतकालीन सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।