पटना- बुधवार को पटना के कदम कुआँ स्थित कांग्रेस मैदान के नेशनल हाल में नवनिर्वाचित पटना जिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सन्नी कुमार की नेतृत्व में पहली बैठक सह कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सन्नी कुमार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आम आदमी पर चौतरफा महंगाई का बोझ थोपने एवं केंद्र में शीर्ष पर बैठे व्यक्तियों के करीबी कुछ चुनिंदा बड़े व्यापारियों को जनता का पैसा लूटने की अनुमति दिया है।हम सबको संकल्प लेना चाहिए और 2024 में ‘भाजपा मुक्त भारत’ बनाने के लिए तैयार रहना होगा। हम लोगों को इस नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी हम देश को बचा सकते हैं, नहीं तो देश को बचाने का दूसरा कोई रास्ता नही है।वही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि 2024 की सरकार भाजपा मुक्त होगी।प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये जिला से लेकर पंचायत के सभी वार्डो में बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक के बाद हर वार्ड ,पंचायत में सदस्य,अधिकारी का चुनाव कर पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाएगा।वही प्रदेश प्रवक्ता डॉ अशोक गगन ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया है।देश मे महंगाई ने सभी का दिवाला निकाल दिया है। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सभी संप्रदायों के त्योहार सिर्फ रश्म अदायगी बनकर रह गए हैं।उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अमल करते हुए सभी वर्ग को लेकर साथ चलने का काम करती है।इसी को आधार बनाकर पूरी मजबूती से 2024 का चुनाव लड़ाया जाएगा।बिहार में 40 से 40 सीटो की निकालेगी। यह चुनाव पार्टी के जनाधार को मजबूती देने वाला हो, इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और उन्हें सक्रिय बनाए रखने को लेकर लगातार प्रयास रखने की बात कही।वही एआईसीसी सदस्य निर्मल वर्मा ,अरविंद चौधरी ,राष्ट्रीय सचिव रोहित रिशु ,युवा नेता रोहित पासवान, मृणाल सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दौलत इमाम, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, पटना विश्वविद्यालय नेत्री मानशी झा, एनएसयूआई के नंदन सिंह, सुमीत चौधरी ,अली आलम,विवेक पटेल ने अपनी अपनी वार्ता से पार्टी को मज़बूत बनाने पर विचार व्यक्त किया ।वही बैठक में शामिल लोगो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।