स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा : विधानसभा अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा : विधानसभा अध्यक्ष

पटना साहिब महाराज अग्रसेन पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव का उपदेश दिया।

पटना साहिब महाराज अग्रसेन पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव का उपदेश दिया। ये बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना साहिब की ओर से शहीद भगत सिंह चौक के समीप अशोक राजपथ पर अग्रसेन जयंती का उद्घाटन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मशाल जला और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुष बंधनों को तोड़ कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। 19 वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिख रहा है। जल्द ही राष्ट्रपति के हाथों बेहतर कार्य करनेवाले विधायकों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव देवड़ा व संचालन संयोजक राजेश चौधरी ने किया। समारोह को विधायक संजय सरावगी, महापौर सीता साहू, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान, कमल नोपानी, निर्मल झुनझुनवाला, विनोद तोदी समेत अन्य ने संबोधित किया।
संस्था में बेहतर कार्य के लिए शिव प्रसाद मोदी, विजय मित्तल, चंद्रप्रकाश झुनझुनवाला, रंजन मेढतिया तथा राजेश चौधरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया वहीं महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। पंडित दिनेश मिश्र  लाल रूगंटा  ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने अध्यक्षता व संचालन सचिव धर्मचंद सरावगी ने किया।
ईश्वर लाल अग्रवाल, मनोज झुनझुनवाला, आदर्श अग्रवाल, डा. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शिव प्रसाद मोदी, किशोर शर्मा अतिथियों का स्वागत संयोजक विष्णु झुनझुनवाला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।