सुशील कुमार मोदी ने दी नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल को बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुशील कुमार मोदी ने दी नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल को बधाई

ऊर्जावान और गतिशील अध्यक्षता में न केवल पार्टी संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा बल्कि बिहारवासियों की

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने डा. संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार भाजपा 2020 का विधान सभा चुनाव पूरी मजबूती से डा. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में लड़ेगी और सरकार की पुनर्वापसी सुनिश्चित करेगी। 
श्री मोदी ने कहा कि लगातार तीन बार सांसद चुने गए पेशे से चिकित्सक डा. संजय जायसवाल के युवा, ऊर्जावान और गतिशील अध्यक्षता में न केवल पार्टी संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा बल्कि बिहारवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने में भी सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।